Happy Bhai Dooj 2022 : भैया दूज की पूजा विधि की पूरी जानकरी

Bhai Dooj 2022: हर वर्ष की भांति इस बार भी हिंदू पंचाग के अनुसार भैया दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है जो इस बार Wednesday26 October को मनाया जा रहा है।  

Happy Bhai Dooj 2022 : भैया दूज की पूजा विधि की पूरी जानकरी

भैया दूज का शुभ मुहूर्त ( Bhai Dooj 2022 Muhurat )

भैया दूज की शुभ मुहूर्त की बात करें तो ये Wednesday26 October सुबह 6 बजे से 9 बजे तक  शुभ चौघाडिया मुहूर्त का समय है।  

उसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर के समय 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा जिसमे बहने अपने भाई को टीका कर सकती है। 


भैया दूज का अशुभ मुहूर्त कितने बजे है? 

अशुभ मुहूर्त का समय सुबह 9 बजे से 10:30 तक का समय राहूकाल का रहेगा , जिसमें टीका करना अशुभ माना जाता है।

भैया दूज करने की विधि ? 

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर बहने स्नान करके भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करती है । उसके बाद बहने अपने भाई को तिलक लगाकर हाथों में पांच पान के पत्ते और सुपारी रखती है । 

जिसके बाद भाई के हाथों में कलावा बांध कर उनके माथे पर टीका लगती है और आरती करते हुए अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल ज़िंदगी की कामना करती है। फिर मिठाई से भाई का मुँह मीठा करवाया जाता है।  उसके बाद भाई अपनी बहन को कुछ उपहार भी देते है।  

भैया दूज की कहानी 

पौराणिक कथाओं की मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है कि भगवान सूर्य नारायण की पत्नी छाया थी , जिनके कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था । ये दोनों भाई-बहन एक दूसरे से बहुत स्नेह करते थे । 

यमराज की बहन यमुना बहुत बार उनको अपने घर आने का निमंत्रण देते रहती थी लेकिन यमराज को समय न मिल पाने के कारण वो उनके घर नही जाते थे । 

फिर यमुना ने अपने भाई को घर आने के वचन लिया जिसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल के दिन यमराज अपनी बहन के घर आये , जिनको देखकर यमुना बहुत खुश हो गयी । 

उनके बाद यमराज को यमुना ने स्वादिष्ट भोजन करवाया ,जिससे यमराज प्रसन्न होकर यमुना को मनचाहा वर मांगने को कहा । जिसमें यमुना ने कहा की आप हर वर्ष मेरे घर आते रहिए । 

फिर उसी दिन से ही ये भैया दूज की परंपरा चली आ रही हैं। जिसमें भाई अपने बहन के घर जाकर भोजन करते है। 

Leave a Comment