WAN क्या होता है | WAN Full Form in Hindi 2022

WAN Full Form in Hindi 2022

हम प्रतिदिन फ़ोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करते है जो किसी नेटवर्क से जोड़े होते है जहाँ से उनके फ़ोन में इंटरनेट काम करता है और हम ऑनलाइन कोई काम कर पाते है।  

लेकिन बहुत लोगो को इस नेटवर्क के बारे में पता नहीं होता है की ये कैसे काम करता है अगर आप भी इस नेटवर्क के बारे में जानना चाहते हो तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े जिसके बाद आपके मन के सभी सवाल दूर हो जाएंगे। 


क्योकि, आज इसमें मैं आपको बताने वाला हूँ WAN full form in hindi, WAN क्या और कैसे काम करता है जैसी

WAN के बारे में पूरी जानकारी आपको पता चलने वाला है। 

WAN full form in hindi

WAN Full Form in Hindi 

WAN का full form “Wide Area Network” होता है जिसको हम हिंदी में “वाइड एरिया नेटवर्क” भी कहते है।  

WAN क्या है ? What is WAN in hindi

बहुत आसान शब्दो में अगर बताऊँ तो, WAN एक तरह का कंप्यूटर नेटवर्क है जो बहुत सारे कंप्यूटर और अन्य devices को आपस में जोड़ने में मदद करती है।  

इस नेटवर्क का बोगोलेलीक चित्र LAN और WAN कंप्यूटर से काफी अधिक होता है, क्योकि अगर हम LAN की बात करे तो ये सिर्फ Local area में ही रहता है , जबकि WAN में आप कई मिलो की दुरी तक भी एक दूसरे से जुड़े रह सकते है। और इसमें एक साथ बहुत सारे devices पूरी दुनिया से जुड़े हो सकते है। 

वैन नेटवर्क सभी तरह के networks का समूह होता है जिसमें LAN और MAN दोनों तरह के नेटवर्क्स काम करते है जिनसे मिलकर WAN बनता है।  

WAN का रेंज कितना होता है ? 

अगर हम WAN के रेंज यानी भौगोलिक चित्र की बात करे तो ये बहुत दूर तक फैला होता है, इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है की वैन की मदद से आप कई देशो और महादूवीपो के साथ connected रह सकते हो।  


What is WAN in hindi

इसको और अच्छी तरह से समझने के लिए हम इंटरनेट का उदहारण लेते है, जो पूरी दुनिया के अन्दर फैला हुआ है जिससे सभी लोग एक दूसरे के साथ जुड़े है जिसमें तरह तरह की media files (photos, videos, documents) का आदान-प्रदान किया जाता है।  

WAN और LAN में क्या अंतर होता है ? 


WAN और LAN में क्या अंतर होता है ?

ख़र्च 

  • WAN बहुत महगा नेटवर्क होता है क्योकि इसमें सभी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • LAN की लागत काफी कम होती है इसीलिए इसका इस्तेमाल छोटे-छोटे business और offices में किया जाता है जिससे उनकी बचत भी हो जाती है।  

छमता 

  • WAN की सहायता से आप पूरी दुनिया से connected रह सकते हो, क्योकि इसकी रेंज बहुत दूर तक होती है।
  • वही अगर LAN के रेंज की बात हो तो ये कुछ मीटर तक ही सीमित रहता है जिसके अन्दर कुछ ही devices जुड़े होते है।  

देखभाल (Maintenance) 

  • क्योकि WAN बहुत दुरी तक फैला हुआ होता है तो इसके maintenance और देखभाल का खर्च बहुत अधिक होता है।  
  • LAN की छमता काम होने के कारण इसे आप बहुत आसानी से इसकी देखभाल सकते हो जिसमें कोई भी परेशानी नहीं होती है। 

नियंत्रित 

  • जैसा की मैंने बताया की WAN पूरी दुनिया में फैला होने के कारण इसका कोई मालिक नहीं होता है ये एक तरह का public नेटवर्क होता है, जिसको सभी लोग अपने काम के लिए इस्तेमाल करते है। 
  • लेकिन LAN में एसा नहीं होता है, क्योकि ये आपका होना एक private network होता है जिसको आप अपने हिसाब से किसी भी devices के नेटवर्क को आसानी से नियंत्रित कर सकते हो। 

WAN Advantage in Hindi 

  • WAN में आप कोई भी file media को दुनिया के किसी को भी भेज सकते हो और उनसे connected भी रहे सकते हो।  
  • इस नेटवर्क में किसी भी तरह के अलग अलग devices जैसे computer, mobile, tablet और भी अन्य बहुत सारे devices को एक साथ connect कर सकते हो।  
  • अगर किसी का कोई business online है तो वो इस बड़े से नेटवर्क के जरिए अपने business को बढ़ाकर और भी लोगो के साथ जुड़ सकता है और दुनिया के किसी भी कोणे से काम कर सकता है।  

WAN Disadvantage in Hindi 

  • WAN कंप्यूटर नेटवर्क की maintenances बहुत अधिक होती है और अगर इसमें कोई नेटवर्क में परेशानी आ जाती है तो आपको किसी technicians की जरुरत पडती है जिसमे बहुत समय भी लगता है।  
  • इस नेटवर्क के security की बात करे तो ये थोड़ी कमज़ोर होती है जिससे आपके कंप्यूटर या devices जो नेटवर्क से connected है उनको खतरा हो सकता है।
  • यह नेटवर्क बहुत बड़े area में फैला होने के कारण इसमें बहुत सारी devices जुड़ी रहती है जिससे virus का भी ख़तरा बन जाता है जिसको दूर करने के लिए आपको किसी अच्छे Computer antivirus को डाउनलोड करना होता है ताकि इसमें होने वाली किसी भी hacking attack से अपने devices को सुरक्षित रख सके।  

आज आपने क्या सीखा ? 

मुझे उम्मीद है की आपको मेरे द्वारा दिया बताई गयी full form of WAN hindi, और WAN क्या होता है, ये सभी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिला होगा।  

अगर इस पोस्ट को पढ़कर अपने कुछ सीखा हो तो इसको अपने सभी दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में पता चल सके। 

आप ये भी पढ़ सकते है – 


NSE Full Form in Hindi 

LAN Full Form in Hindi 

Leave a Comment